जबलपुर में जिलाधिकारी का आदेश, अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा लॉकडाउन

  1. Home
  2. मध्य प्रदेश

जबलपुर में जिलाधिकारी का आदेश, अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा लॉकडाउन

जबलपुर में जिलाधिकारी का आदेश, अनिश्चितकाल तक लागू रहेगा लॉकडाउन


जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 12 अप्रैल तक लागू लॉकडाउन को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। जबलपुर के जिलाधिकारी कर्मवीर शर्मा ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन को अगले आदेश तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए जब तक अगला आदेश जारी नहीं किया जाता है लॉकडाउन जारी रहेगा। इससे पहले मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) ने शहर में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की बात कही थी। 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर सहित कई शहरों में लागू लॉकडाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश सरकार ने इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में लॉकडाउन 22 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ज्ञात है कि प्रदेश के शहरी इलाकों में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।