डिजनी प्लस हॉटस्टार ने Mahabharat पर वेब सीरीज का किया ऐलान, फर्स्ट लुक देख फैंस बोलें ..

  1. Home
  2. मनोरंजन

डिजनी प्लस हॉटस्टार ने Mahabharat पर वेब सीरीज का किया ऐलान, फर्स्ट लुक देख फैंस बोलें ..

डिजनी प्लस हॉटस्टार ने Mahabharat पर वेब सीरीज का किया ऐलान, फर्स्ट लुक देख फैंस बोलें ..


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। टीवी पर महाभारत की कहानी को तो कई बार आपने देखा होगा। बीआर चोपड़ा की महाभारत टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से है। इसके अलावा 2013 में स्टार प्लस पर महाभारत का प्रसारण हुआ था। उसे भी काफी पसंद किया गया। अब ओटीटी पर इसकी कहानी को दिखाने की तैयारी है। डिजनी प्लस हॉटस्टार ने शुक्रवार को अमेरिका में चल रहे डी23 एक्सपो में बड़े भारतीय प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया। इसमें महाभारत पर वेब सीरीज भी शामिल है। इसके अलावा कॉफी विद करण सीजन 8 और शोटाइम नाम से एक नई सीरीज है। महाभारत को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। 

अब वेब सीरीज के रूप में महाभारत

वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने वाले मधु मंटेना ने एक बयान जारी कर कहा, ‘ऐसा कहा जाता है कि मानव जाति जो भी अनुभव करता उसका कोई ना कोई भावनात्मक संघर्ष महाभारत की कहानियों और पात्रों में दिखता है। हम डिजनी प्लस हॉटस्टार द्वारा मिले अवसर को पाकर बेहद खुश हैं।‘ 

डिजनी प्लस हॉटस्टार ने Mahabharat पर वेब सीरीज का किया ऐलान, फर्स्ट लुक देख फैंस बोलें ..

अगले साल तक आने की उम्मीद

डिजनी प्लस हॉट स्टार के कॉन्टेंट हेट गौरव बनर्जी ने कहा, ‘करोड़ों लोग हैं जो इस कहानी को किसी ना किसी रूप में जानते हैं। मेरे देश में अधिकतर लोग बचपन में अपने दादा-दादी से ये कहानियां सुनते आए हैं, करोड़ों और लोग हैं जो इस बात से अनजान हैं कि वो क्या खो रहे हैं। अगले साल इस अविश्वसनीय कहानी को ग्लोबल स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाना सौभाग्य की बात होगी।‘
 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।