धनतेरस पर घर लाएं ये वस्तुएं, होगी सुख और सौभाग्य में वृद्धि

  1. Home
  2. धर्म

धनतेरस पर घर लाएं ये वस्तुएं, होगी सुख और सौभाग्य में वृद्धि

धनतेरस पर घर लाएं ये वस्तुएं, होगी सुख और सौभाग्य में वृद्धि


पब्लिक न्यूज डेस्क। धनतेरस धन के देवता कुबेर और धनवंतरी के पूजन का पर्व है। दीपावली के पर्व की शुरूआत धनतेरस के दिन से होती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल धनतेरस पर अत्यंत शुभ संयोग त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में खरीदारी करना अत्यंत शुभ है। आइए जानते है इस धनतेरस पर क्या खरीदना होगा सबसे ज्याद लाभदायक....

1-लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस के दिन सबसे शुभ माना जाता है लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना। एक ओर जहां भगवान गणेश विघ्न और बाधांओं को दूर करते हैं तो वहीं मां लक्ष्मी सुख और सौभाग्य लेकर आती हैं।

2- सोना-चांदी

धनतेरस के दिन के दिन सोना-चांदी के गहने या आभूषण खरीदना सौभाग्य दायक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना सुख और समृद्धि लाता है।

3- पीतल के बर्तन

पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना जाता है। इस दिन पीतल के बर्तन खरीदने से स्वास्थ्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

4- गोमती चक्र

गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्रों को खरीद कर मां लक्ष्मी को समर्पित करना चाहिए।

5- कौड़िया

कौड़ियां पुराने काल की मुद्रा है,ये भी मां लक्ष्मी का ही रूप है। धनतेरस को कौड़ियां खरीदना और दीपावली के दिन पूजन में मां लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए।

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई को विशेष महत्व देती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

7- धनिया

धनतेरस के दिन धनिया खरीदने को भी शुभ माना जाता है। पूजा में इनको चढ़ा कर कुछ दाने गमले में बो देने चाहिए, इससे साल भर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

8- खील और बताशे

दीपावली के पूजन में खील और बताशे लक्ष्मी-गणेश को चढ़ाए जाते हैं। धनतेरस के दिन खील और बताशे खरीदना सुख-समृद्धिदायक माना जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।