दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, ऑड-ईवन सिस्टम भी होगा खत्म, जानें दिल्ली सरकार का फैसला

  1. Home
  2. दिल्ली

दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, ऑड-ईवन सिस्टम भी होगा खत्म, जानें दिल्ली सरकार का फैसला

दिल्ली में हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, ऑड-ईवन सिस्टम भी होगा खत्म, जानें दिल्ली सरकार का फैसला


पब्लिक न्यूज़ डेस्क.  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लोगो में डर का माहौल है। वही, दिल्ली में घटते कोरोना मामलों के मद्देनजर जल्द वीकेंड कर्फ्यू हटाया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल को यह प्रस्ताव भेजा है। साथ ही दुकानों के लिए लागू ऑड इवेन सिस्टम भी हटाया जाएगा। प्राइवेट दफ़्तर भी 50% क्षमता पर चल सकेंगे। दिल्ली में घटते कोरोना मामलों के मद्देनजर यह प्रस्ताव लाया गया है। दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है।

वही, देश में भी बीते 24 घंटे में 3.5 लाख से ज्यादा केस सामने आए है। देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,47,254 नए केस मिले है। देश में 24 घंटे में 703 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 लाख पार हो गई है। देश में बीते 24 घंटे में 2,51,777 ठीक हुए है। देश में रिकवरी रेट 93.50%, मृत्यु दर 1.27% है। देश में अब तक 1,60,43,70,484 वैक्सीन डोज़ लगी है।

बता दें, महाराष्ट्र में 46197, कर्नाटक में 47754 केस पाए गए है। वही, दिल्ली में 12306,केरल में 46387 नए केस,तमिलनाडु में 28561,गुजरात में 24485 केस मिले है। यूपी में 18554, बंगाल में 10959 नए केस, आंध्र प्रदेश में 12615,असम में 7929 केस, जम्मू कश्मीर में 5992,गोवा में 3390 केस, बिहार में 3475, हिमाचल में 2368 नए केस सामने आए है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।