रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल से लखनऊ का दो दिनी दौरा, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल से लखनऊ का दो दिनी दौरा, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कल से लखनऊ का दो दिनी दौरा, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लम्बे समय बाद देश के रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल से लखनऊ में रहेंगे। रक्षा मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 मई की शाम को नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

लखनऊ के सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार से दो दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह कल सुबह विशेष जहाज से करीब 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट पर सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा संगठन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह सीधा निराला नगर जाएंगे। जहां पर एक होटल में लखनऊ प्रबुद्ध वर्ग फाउंडेशन के कार्यक्रम 'नमस्ते लखनऊ विद श्री राजनाथ सिंह' में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह गोमतीनगर में एक होटल में पूंजी बाजार पर आधारित एक कार्यशाला में सम्मिलित होंगे। राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम के बाद दिलकुशा में अपने आवास की ओर प्रस्थान करेंगे। अपने आवास पर कुछ देर विश्राम करने के बाद होटल ताज गोमती नगर में आयोजित होने वाले चिकनकारी एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद फिर उनका अपने आवास आने का कार्यक्रम है। आवास पर वह भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारियों के साथ ही लखनऊ के विधायकों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद आवास पर ही उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार यानी 15 मई को 11 बजे सिटी मांटेसरी स्कूल की गोमती नगर विस्तार शाखा में बजे गोमती नगर जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम में वह करीब एक घंटा तक रहेंगे। इसके बाद उनका अपने आवास पर वापस आने का कार्यक्रम है। वहां पर कुछ देर रुकने के बाद राजनाथ सिंह करीब 3:30 बजे एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।