दबंगों ने विधवा के घर पर लगाई आग , न्यायालय में वाद दायर करने पर लगातार दे रहे हैं धमकी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

दबंगों ने विधवा के घर पर लगाई आग , न्यायालय में वाद दायर करने पर लगातार दे रहे हैं धमकी

दबंगों ने विधवा के घर पर लगाई आग , न्यायालय में वाद दायर करने पर लगातार दे रहे हैं धमकी


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

पति की हत्या करने के मामले में पत्नी ने गांव के तीन-चार संदिग्ध लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।पीड़िता ने बताया कि थाने में सुनवाई न होने पर उसने  न्यायालय की शरण ली।जब इसकी जानकारी संदिग्धों को पता चली तो पीड़िता को गाव से पलायन करने की धमकी दी है। इस पर विधवा गांव के घर में ताला लगाकर मायके चली गई।पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती रात संदिग्धों ने घर में आग लगा दिया। जिससे गृहस्थी समेत घर जल गया। पीड़ित विधवा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय  गुहार लगाई है।

कर्वी कोतवाली के नारायणपुर गांव के मजरा केवटन पुरवा की रत्ना देवी पत्नी स्व मनोज कुमार ने गुरुवार को एसपी धवल जायसवाल को दिए शिकायती पत्र मे बताया की बीते माह पति की गांव के ही बिरोधियो ने उसके पति की हत्या कर दी है। कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की पीड़ित महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया है। इसकी जानकारी संदिग्धों को होने पर दबंगो द्वरा बिधवा महिला को गांव से पलायन करने व जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में वह ससुर व बच्चों को लेकर गांव के घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी। बीती रात दबंगों ने घर में आग लगा दिया। जिससे घर समेत गृहस्थी जल गया। देवर विष्णु ने फोन कर जानकारी दी। पीड़िता ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी जहा उसे जांच की बात कह टरका दिया गया।एसपी को सौपे गए पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सवेरे उसके मकान में आग लगने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बीते माह पति की हत्या के मामले में विसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।