NCWEB सेकेंड कटऑफ लिस्ट घोषित, मिरांडा और हंसराज में बीए, बीकॉम की सीटें फुल

  1. Home
  2. करिअर

NCWEB सेकेंड कटऑफ लिस्ट घोषित, मिरांडा और हंसराज में बीए, बीकॉम की सीटें फुल

NCWEB सेकेंड कटऑफ लिस्ट घोषित, मिरांडा और हंसराज में बीए, बीकॉम की सीटें फुल


पब्लिक न्यूज डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड की (Non-Collegiate Women’s Education Board, NCWEB) ने दूसरी कट-ऑफ सूची 2021 जारी कर दी है। बीए, बीकाॅम सहित अन्य प्रोगाम में दूसरी कट ऑफ लिस्ट के तहत दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी।

दूसरी कटऑफ सूची में बीकॉम कोर्स के लिए आर्यभट्ट कॉलेज की मेरिट 77 फीसदी रही जबकि, जीसस एंड मैरी कॉलेज में 82 फीसदी और मोती लाल नेहरू कॉलेज ने प्रवेश के लिए 77 फीसदी कट-ऑफ निर्धारित किया है। इसके अलावा, बीए (अर्थशास्त्र + राजनीति विज्ञान) के लिए, आर्यभट्ट कॉलेज में कट-ऑफ 77 प्रतिशत रही है। वहीं जीसस एंड मैरी कॉलेज में 82 प्रतिशत और पीजीडीएवी कॉलेज में 78 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

DU Admissions 2021: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां 

DU की NCWEB दूसरी कट ऑफ लिस्ट रिलीज- 8 नवंबर, 2021

DU की NCWEB दूसरी कट ऑफ के तहत प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत- 10 नवंबर, 2021

DU की NCWEB दूसरी कट ऑफ के तहत कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया पूरी- 13 नवंबर, शाम 5 बजे

DU की NCWEB दूसरी कट ऑफ के तहत फीस जमा करने की लास्ट डेट- 14 नवंबर, शाम 5 बजे

DU की NCWEB तीसरी कट ऑफ रिलीज होने की तारीख- 16, 2021

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।