एक दिन में 14,348 नए और 8 साै से ज्यादा लोगों की माैत

  1. Home
  2. आपकी खबर

एक दिन में 14,348 नए और 8 साै से ज्यादा लोगों की माैत

एक दिन में 14,348 नए और 8 साै से ज्यादा लोगों की माैत


पब्लिक न्यूज डेस्क। भारत ने आज शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 14,348 कोविड-19 नए मामले दर्ज किए है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इन नए मामलों के साथ भारत का सक्रिय केसलोड 1,61,334 हो गया है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, जो वर्तमान में 0.47 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। देश ने पिछले 24 घंटों में 13,198 नई रिकवरी भी दर्ज की, जिससे रिकवरी दर 98.19 प्रतिशत हो गई। वहीं 805 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,57,191 हो गई। 805 माैतों में अकेले केरल से 708 माैतें दर्ज हुई हैं।

देश में जानें कहां हुई कितनी माैतें

देश में अब तक कुल 4,57,191 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,40,134, कर्नाटक से 38,054, तमिलनाडु से 36,072, केरल से 30,685, दिल्ली से 25,091, उत्तर प्रदेश से 22,900 और पश्चिम बंगाल से 19,105 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है।

रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत दर्ज
बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,36,27,632 पहुंच गई है। वर्तमान में देश में रिकवरी रेट 98.19 प्रतिशत दर्ज और डेथ रेट बढ़कर 1.34 प्रतिशत हो गई है। इस बीच, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 104.82 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं।


दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।