देश में कोरोना केस 2 लाख के पार,  7 राज्यों में स्थिति चिंताजनक 

  1. Home
  2. देश

देश में कोरोना केस 2 लाख के पार,  7 राज्यों में स्थिति चिंताजनक 

देश में कोरोना केस 2 लाख के पार,  7 राज्यों में स्थिति चिंताजनक 


नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अकेले महाराष्ट्र में भारत के कुल सक्रिय कोरोना मामलों का 63.57% हिस्सा मौजूद है। हाल के दिनों में वायरस ने देश के कई हिस्सों मे रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार और शनिवार के बीच पूरे देश में कुल 140 मौतें हुईं और इन मौतों में 81.43% मौतें मात्र पांच राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 56, पंजाब में 34 और केरल में कुल 14 मौतें हुईं हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार, शनिवार को भारत में  कोरोनो के 1.13 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया, इन मरीजों में सिर्फ सात राज्यों के 87.72% योगदान रहा है। देश के सक्रिय मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 24,882 नए मामलों के साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2,00,000 के पार पहुंच गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई विशेषज्ञों ने यह आशंका भी जताई है कि यह कोरोना की दूसरी लहर भी हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एहतिहात बरतने की सलाह है।  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।