कोरोना : रिकवरी से ज़्यादा हुआ पाजिटिविटी रेट , चालीस हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आये

  1. Home
  2. देश

कोरोना : रिकवरी से ज़्यादा हुआ पाजिटिविटी रेट , चालीस हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आये

कोरोना : रिकवरी से ज़्यादा हुआ पाजिटिविटी रेट , चालीस हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आये


नई दिल्ली। कोरोना वायरस रोज़ नए रिकॉर्ड बना रहा है। बीते साल आज ही के दिन  पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। 24 मार्च को आधी रात से लॉकडाउन लागू हुआ था। तब देश के तमाम लोगों को ऐसा लगा था कि शायद इतना वक्त कोरोना को हराने के लिए काफी होगा। लेकिन लॉकडाउन दर लॉकडाउन लगते गए और पाबंदियां के दिन बढ़ते गए। हालांकि दिवाली के बाद से केसों में कुछ कमी दिखी थी, लेकिन एक बार फिर से मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। 

मंगलवार को भी देश भर में 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। बीते 24 घंटे में 40,715 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस महामारी से एक दिन 199 लोगों की जान गई है। यहां तक कि मुंबई, नागपुर और पुणे जैसे शहरों में अकेले 3,000 से ज्यादा केस लगातार दर्ज किए जा रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते साल जब लॉकडाउन का ऐलान किया था, तब देश भर में संक्रमण के 468 केस ही सामने आए थे। आज आंकड़ा  1,16,86,796 हो चुका है। यही नहीं एक्टिव केसों की संख्या भी फिलहाल 3.5 लाख के करीब है। इस महामारी के चलते भारत में अब तक 1 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं सबसे चिंताजनक बात यह है कि वैक्सीन के बाद भी कोरोना सिर उठा रहा है और हर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट अब रिकवरी रेट से फिर आगे निकल रहा है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।