कोरोना पार्ट-2 : अपने वतन लौटने लगे नेपाली नागरिक ,सता रहा लॉक डाउन का आतंक 

  1. Home
  2. उत्तराखंड

कोरोना पार्ट-2 : अपने वतन लौटने लगे नेपाली नागरिक ,सता रहा लॉक डाउन का आतंक 

कोरोना पार्ट-2 : अपने वतन लौटने लगे नेपाली नागरिक ,सता रहा लॉक डाउन का आतंक 


चम्पावत। भारत में बेकाबू होते कोरोना के बीच बिसु पर्व मनाने नेपाली नागरिकों का अपने वतन लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। सामान्य दिनों की अपेक्षा आजकल बनबसा के रास्ते नेपाल जाने वालों की संख्या में करीब डेढ़ गुनी बढ़ोत्तरी हो गई है। कई नेपाली नागरिकों को भारत में दोबारा लॉकडाउन लगने का भी भय सता रहा है। इसी के चलते वह लोग पूरे परिवार और सामान के साथ वतन वापसी कर रहे हैं।  पूरे नेपाल में इन दिनों केवल उत्तराखंड राज्य से भी कम कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इधर भारत में हर दिन संक्रमितों की तादात करीब एक लाख पहुंच रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। नेपाल के लाखों लोग भारत के विभिन्न महानगरों में काम करते हैं।

भारत में कोरोना के केस बढ़ने से नेपाली नागरिकों को दहशत का माहौल है। अब कुछ ही दिनों बाद नेपाल में नव संवत्सर को बिसु पर्व के रूप में भी मनाया जाएगा। भारत में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से दहशत में आए नेपाली नागरिक अब यहां से परिवारों सहित अपने देश लौट रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर करीब 13 हजार नेपाली नागरिक बनबसा से अपने वतन लौट चुके हैं। इसके अलावा गौरीफंटा और अन्य नाकों से भी नेपाली नागरिक घर वापसी कर रहे हैं। इधर शुक्रवार को बनबसा स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा से नेपाल जाने वालों की तादाद सबसे ज्यादा रही। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।