कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, देखें लिस्ट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, देखें लिस्ट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी की प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, देखें लिस्ट


पब्लिक न्यूज़ डेस्क. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही यूपी में सियासी घमासान जारी है। इसी कड़ी में यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रत्‍याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में महिलाओं को प्राथमिका दी गयी है। कांग्रेस की इस लिस्‍ट में 41 नाम हैं, जिसमें 16 महिलाएं शामिल हैं।

आपको बता दें, कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें सहारनपुर से सुखविंदर कौर को कांग्रेस का टिकट दिया गया है। स्याना से पूनम पंडित को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया गया। कैराना से हाजी इखलाक,थाना भवन से सत्य श्याम सैनी, शामली से मो अयूब जंग,बुढ़ाना से देवेंद्र कश्यप प्रत्याशी,चरथावल से यासमीन राणा,पुरकाजी से दीपक कुमार, मुजफ्फनगर से सुबोध शर्मा,खतौली से गौरव भाटी, मीरापुर से जमील कासमी,ठाकुरद्वारा से सलमा आगा, बिलारी से कल्पना सिंह,चंदौली से मिथिलेश प्रत्याशी है।

वही, सिवालखास से जगदीश शर्मा,सरधना से राईनुद्दीन, मेरठ कैंट से अवनीश कजाला,मेरठ से रंजन शर्मा प्रत्याशी, मेरठ साउथ से नफीस सैफी,बागपत से अनिल त्यागी, साहिबाबाद से संगीता त्यागी,मोदीनगर से नीरज कुमारी, धौलाना से अरविंद शर्मा,हापुड़ से भावना वाल्मीकि, सिकंदराबाद से सलीम अख्तर,बुलंदशहर से सुशील चौधरी, दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 16 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।