कांग्रेस महासचिव प्रियंका का बयान- आठ हजार करोड़ के जहाज से घूमते हैं पर किसानों का कर्ज माफ नहीं करते

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महोबा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका का बयान- आठ हजार करोड़ के जहाज से घूमते हैं पर किसानों का कर्ज माफ नहीं करते

कांग्रेस महासचिव प्रियंका का बयान- आठ हजार करोड़ के जहाज से घूमते हैं पर किसानों का कर्ज माफ नहीं करते


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा महोबा पहुंच गई हैं। जहां उनका वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद हैं। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी का संबोधन प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि आठ हजार करोड़ के जहाज पर प्रधानमंत्री जी घूमते हैं लेकिन प्रति व्यक्ति प्रतिदन की आय नहीं बढ़ा सकते हैं, किसानों का कर्ज नहीं माफ कर सकते हैं। योगी जी और मोदी जी तपस्या नहीं कर रहे, वो तो बड़े बड़े जहाजों में घूम रहे हैं। यहां पर देश का श्रमिक और नौजवान कर रहा तपस्या कर रहा है।

बीते दस दिनों में बुंदेलखंड में यह उनका दूसरा दौरा है, इससे पहले वह मध्य प्रदेश के सीमा वाले चित्रकूट के रामघाट पर महिलाअों से संवाद करने आई थीं। प्रधानमंत्री की महोबा में जनसभा के बाद कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 

महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी बदलाव की आंधी हैं, यह लोगों की आवाज है और विश्वास और भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड के लोगों को जरूरत है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की, क्योंकि वह जानते हैं कि वो जो वादा करेंगे वो निभाएंगे। बुंदेलखंड की आवाज और पीड़ा को राहुल गांधी ने सुना था और यूपीए की पूर्ववर्ती केंद्र की सरकार ने बुंदेलखंड के लिए दस हजार करोड़ बुंदेलखंड को दिया। आज यहां सड़कें दिख रही हैं, वो यूपीए की सरकार में किया गया विकास बयां कर रही है।

रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के चरणों में बैठकर राजा महाराज उनसे ज्ञान लिया करते थे लेकिन आज उनके कंधे पर हाथ रखा जा रहा है, ये संत महात्माओं का अपमान है। विरोधी दल के नेता संत महात्मा से ऊपर उठ गए हैं, ये हमारी भारतीय परंपरा का अपमान है। योगी आदित्यनाथ को मोदी कुछ नहीं समझते है और तभी कंधे में हाथ रखे दिखाई देते हैं। अभी तक जाति के आधार वोट पड़े थे और उनके मुख्यमंत्री बने थे, एक समय आया धर्म के नाम पर वोट पड़े और उनके नेता मुख्यमंत्री बने। अब सब लोग चर्चा कर रहे हैं कि हमने जाति और धर्म के नाम पर वोट दिया लेकिन हमको मिला क्या। यही कारण है कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा लेकर आपके बीच आई हैं कि किसानों को 2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदेंगे और चार सौ में गन्ना खरीदेंगे। लड़की हूं लड़ सकती हूं, इस नारे के साथ महिलाओं और लड़कियों के लिए वादे किए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।