कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आज से शुरू, 15 अगस्त तक जारी रहेगी पदयात्रा

  1. Home
  2. उत्तराखंड

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आज से शुरू, 15 अगस्त तक जारी रहेगी पदयात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा आज से शुरू, 15 अगस्त तक जारी रहेगी पदयात्रा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर मे आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा “भारत जोड़ो पदयात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। आज उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे भी जिला कांग्रेस द्वारा अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय गांधी वाचनालय से इस महत्वपूर्ण तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त ध्वजारोहण तक जारी रहेगी।

इस दौरान पार्टी कार्यालय मे एकत्रित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यक्रम मे अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन बान और शान है। उन्होने कहा कि इतिहास मे कांग्रेस के अनेक नेताओं ने तिरंगे के सम्मान के लिए बलिदान भी दिये है। आज भाजपा अपनी खोखली राजनीति के लिए तिरंगे का इस्तेमाल कर रही है,  जबकि इनके किसी भी कार्यक्रम मे तिरंगे झंडे को वो सम्मान नहीं दिया जाता है जो हमारे संविधान ने दिया है।

पिछले दिनों उदयपुर संकल्प शिविर मे अगस्त क्रांति के दिन तिरंगा यात्रा के शुभारंभ का संकल्प पारित किया गया था, जिस क्रम मे आज देशभर मे कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है उत्तरकाशी मे भी इस यात्रा का उत्साह के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुभारंभ किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।