करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज , किताब से धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप 

  1. Home
  2. मनोरंजन

करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज , किताब से धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप 

करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज , किताब से धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। करीना कपूर खान के खिलाफ कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। क्रिस्चन कम्युनिटी के कुछ लोगों को उनकी हाल ही में रिलीज हुई बुक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' के टाइटल पर आपत्ति है। लोगों ने करीना के साथ 2 और लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। क्रिस्चन ग्रुप ने उन पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फा ओमेगा क्रिस्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि किताब के टाइटल में बाइबल जैसे पवित्र शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिली है लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई है। बताते चलें कि करीना ने बीती 9 जुलाई को बुक लॉन्च की है। जिसमे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।