लैंगिक समानता से होगा सशक्तिकरण: महिला दिवस पर हुई प्रतियोगिता, दिया गया प्रशिक्षण

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

लैंगिक समानता से होगा सशक्तिकरण: महिला दिवस पर हुई प्रतियोगिता, दिया गया प्रशिक्षण

लैंगिक समानता से होगा सशक्तिकरण: महिला दिवस पर हुई प्रतियोगिता, दिया गया प्रशिक्षण


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट- दीनदयाल शोध संस्थान तुलसी कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा मे अर्न्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतरत्न नानाजी देशमुख व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि आदर्श महिला को शिक्षित, स्वस्थ, स्वावलम्बी और संस्कारी होना चाहिए। जिससे लड़का व लड़की मे भेदभाव समाप्त कर लैंगिक समानता और सशक्तिकरण हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं को बताया। कहा कि रुढ़ि़वादिता से बाहर निकलकर स्वावलम्बी बनने का संकल्प लेकर आत्मनिर्भर बने। विशिष्ट अतिथि एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि स्थायी कल के लिए समाज मे लैंगिक समानता लाने में महिलाओ को आत्मनिर्भर बनना होगा। जिससे अपना नाम और पहचान बना सके। कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए सीमा पांडेय प्रभारी समाज शिल्पी दंपति ने बताया कि वर्षों पहले महिलाओ को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त नहीं थे।

महिलाये अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकती थी। पुरुष वर्ग की अपेक्षा अधिक कार्य करती थी। आज महिलाये प्रत्येक क्षेत्र मे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्त है। महिला प्रवल है बात पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी महिलाये सशक्त है। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रीय संगीत प्रतियोगिता और प्रशिक्षण दौरान महिलाओ के बनाये गए उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। सराहनीय कार्य व प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र, किट वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र की गृह वैज्ञानिक ममता त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक केन्द्र प्रमुख डा. चंद्रमणि त्रिपाठी, कमला शंकर शुक्ला मत्स्य वैज्ञानिक, विजय कुमार गौतम सस्य वैज्ञानिक, डा. मनोज शर्मा मौसम वैज्ञानिक, सतीश पाठक प्रभारी जलवायु समुत्थानशील कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।