सिविल सर्विसेज़ के रिजल्ट जारी, जल्द होंगे इंटरव्यू 

  1. Home
  2. युवा

सिविल सर्विसेज़ के रिजल्ट जारी, जल्द होंगे इंटरव्यू 

सिविल सर्विसेज़ के रिजल्ट जारी, जल्द होंगे इंटरव्यू 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020  के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन नतीजों के आधार पर उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

संघ लोक सेवा आयोग ने यह लिखित परीक्षा आठ जनवरी, 2021  से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित की थी। इसमें कामयाब उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सभी प्रकार से पात्र पाए जाने के बाद उन्हें अंतिम रूप से चुन लिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता आदि के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे उपर्युक्त दस्तावेज तैयार रखें। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।