आज है छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय, जानें मुहूर्त, तिथि एवं महत्व

  1. Home
  2. धर्म

आज है छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय, जानें मुहूर्त, तिथि एवं महत्व

आज है छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय, जानें मुहूर्त, तिथि एवं महत्व


पब्लिक न्यूज डेस्क। उपासना और छठी मैया की पूजा का महापर्व छठ का प्रारंभ आज 08 नवंबर दिन सोमवार को नहाय-खाय से हो रहा है। नहाय-खाय छठ पूजा का पहला दिन होता है। छठ पूजा को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। संतान के सुखी जीवन के लिए या फिर संतान की कामना से भी छठ व्रत रखा जाता है। जो लोग छठ व्रत रखते हैं, वे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से नहाय-खाय करते हैं, इससे ही व्रत का प्रारंभ होता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि नहाय-खाय की तिथि, विधि और महत्व क्या है।

नहाय-खाय 2021 मुहूर्त

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होता है। इस वर्ष कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 07 नवंबर दिन रविवार को शाम 04 बजकर 21 मिनट पर हुआ है। इस तिथि का समापन आज 08 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में व्रत के लिए उदयातिथि आज प्राप्त हो रही है, इसलिए छठ पूजा का नहाय-खाय आज है।

रवि योग और सुकर्मा योग में नहाय-खाय

आज नहाय-खाय रवि योग और सुकर्मा योग में है। सुकर्मा योग आज शाम 03 बजकर 28 मिनट तक और रवि योग शाम 06 बजकर 49 मिनट तक है।

नहाय-खाय विधि

जो लोग छठ पूजा का व्रत रखेंगे, वे आज स्नान आदि के बाद साफ पहनते हैं। आज के दिन सात्विक भोजन करते हैं। खाने में प्याज, लहसुन आदि का परहेज होता है। व्रती आज घर में सबसे पहले भोजन करते हैं, उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य। नहाय-खाय के दिन भोजन में लौकी की सब्जी और चने की दाल वि​शेष तौर पर बनाई जाती है। इसमें सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। छठ पूजा के पहले दिन को नहाय-खाय इसलिए कहा जाता है क्योंकि व्रत से पहले स्नान आदि के बाद भोजन किया जाता है। नहाय-खाय के अगले दिन खरना होता है। छठ पूजा में व्रत रखने वाले व्यक्ति को विस्तर पर सोने की मनाही होती है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।