यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 10 मई तक इन जिलों में होगी बारिश; जानिए अपडेट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 10 मई तक इन जिलों में होगी बारिश; जानिए अपडेट

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 10 मई तक इन जिलों में होगी बारिश; जानिए अपडेट


पब्लिक न्यूज़ डेस्क :  उमस भरी गर्मी में बेहाल कर रहे मौसम के तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार रात बारिश के कारण गुरुवार को अधिकत तापमान लुढ़ककर 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मई तक पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी 41.6 और इटावा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान मेरठ में 17.2 और सुल्तानपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन जिलों में बारिश की संभावनाः पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ, बलिया,  गाजीपुर और गोरखपुर में बारिश की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, शुक्रवार सुबह भी यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि वाराणसी में भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पृथ्वी की सतह से करीब एक किलोमीटर ऊपर तक पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाली नम हवा दबाव बना हुआ है। इसके बाद डेढ़ किमी से अधिक ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली गर्म और सूखी हवाओं का घेरा है।

ऐसी स्थिति में बादल बनने की संभावना होती है और बारिश होने की उम्मीद बढ़ जाती है। इन जगहों पर हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा बनी रहेगी। इसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज आंधी ने आम बागवानों कि चिंता बढ़ा दी थी। इससे आम की फसल को काफी नुकसान भी हुआ। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो हल्की बारिश आम की फसल के लिए ठीक है, लेकिन तेज बारिश और आंधी से बहुत नुकसान हो सकता है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।