जानिए, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर नहीं करें कौन से कार्य

  1. Home
  2. धर्म

जानिए, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर नहीं करें कौन से कार्य

जानिए, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर नहीं करें कौन से कार्य


पब्लिक न्यूज डेस्क। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हमेशा से वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोणों से विशिष्ट घटना रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जहां ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है तो वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण का संदर्भ पौराणिक घटना से जोड़ा जाता है। 19 नवंबर, दिन शुक्रवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण पड़ रहा है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है, जिस कारण ये चंद्रग्रहण और भी विशिष्ट हो जाता है। वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोणों से चंद्रग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। विज्ञान भी मानता है कि ग्रहण के काल में कई ऐसे रेडियेशन निकलते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिये हिंदू धर्म में भी ग्रहण और उसके सूतक काल में कई कार्य वर्जित माने गए हैं। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण के दौरान हमें कौन से कार्य नहीं करने चाहिए....

चंद्र ग्रहण के दौरान वर्जित कार्य-

1-हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है, इसलिए ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। यहां तक की अगर बहुत जरूरी ना हो तो घर से भी बाहर नहीं निकलना चाहिए।

2-ग्रहण के समय में भगवान का नाम जपने और भजन करने का विधान है, लेकिन इस काल में मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं और ग्रहण के बाद स्नान करके पूजन किया जाता है।

3- ग्रहण के काल में कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए। इस काल में खाना पीना पूरी तरह वर्जित है।

4- ग्रहण काल में खाना बनाना भी शुभ नहीं माना जाता है। पहले से बने भोजन में तुलसी का पत्ता डाल कर, ढक कर रखना चाहिए। ग्रहण काल में निकलने वाले हानिकारक रेडियेशन से बचाव के लिए भी ऐसा करना लाभ प्रद है।

5- ग्रहण के काल में गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए।

6- चंद्र ग्रहण के काल में दूध देने वाले पशुओं गाय और भैंस पर गोबर तथा स्वास्तिक का शुभ चिन्ह बनाना चाहिए।

7- ग्रहण के काल में पेड़-पौधों को तोड़ना या छूना मना किया जाता है। तुलसी के पत्ते ग्रहण काल के पहले तोड़ लेने चाहिए।

8- चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करके ही भगवान का पूजन करके ही नये काम शुरू करने चाहिए।

9- चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव को समाप्त करने के लिए दान जरूर करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।