जानिए, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है किन 3 राशियों के लिए लाभप्रद

  1. Home
  2. ज्योतिष

जानिए, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है किन 3 राशियों के लिए लाभप्रद

जानिए, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है किन 3 राशियों के लिए लाभप्रद


पब्लिक न्यूज डेस्क। ज्योतिष और खगोलीय गणना के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार के दिन लग रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक पूर्णिमा की तिथि है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिषशास्त्र में बहुत विशिष्ट माना जाता है। इस दिन देवदीपावली भी मनाई जाती है। इस कारण ये चंद्र ग्रहण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि ये चंद्र ग्रहण पूर्ण न हो कर उपछाया चंद्रग्रहण है, इसलिए बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं है। लेकिन साल का ये आखिरी चंद्रग्रहण 3 राशियों के लिए शुभ समाचार ले कर आरहा है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

1-तुला राशि –

तुला राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ समाचार ले कर आ रहा है। इस राशि के जातकों को नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग नौकरी में पदोन्नति या आय वृद्धी के इंतजार में हैं, उन्हें अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आर्थिक तंगी दूर होगी।

2- कुंभ राशि –

कुभं राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण आर्थिक क्षेत्र में लाभ के संयोग का निर्माण कर रहा है। आय के नये स्त्रोत बनने की संभावना है, धन निवेश या नये व्यापार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा। इसके साथ ही आपकी नई योजनाओं को परिवार का साथ मिलेगा और यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं।

3- मीन राशि –

मीन राशि के जातकों को भी ये चंद्र ग्रहण अच्छे संकेत दे रहा है। इस राशि के जातकों को भी धन-संपत्ति के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। आय में वृद्धी या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी और आय के नये स्त्रोत बनने की संभावना है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ये चंद्र ग्रहण कृतिका नक्षत्र और वृषभ राशि में लग रहा है, इसलिए मेष, वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को सावधान रहना चाहिए। उन्हें इस चंद्र ग्रहण के कारण कुछ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।