भाषा की मर्यादा न लांघे सीएम योगी ,सोशल मीडिया के सच से घबराई है भाजपा : अखिलेश यादव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

भाषा की मर्यादा न लांघे सीएम योगी ,सोशल मीडिया के सच से घबराई है भाजपा : अखिलेश यादव

भाषा की मर्यादा न लांघे सीएम योगी ,सोशल मीडिया के सच से घबराई है भाजपा : अखिलेश यादव


लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा पर संतुलन रखना चाहिए, वरना वह भी अपने पिताजी के लिए उसी तरह की भाषा सुनने के लिए तैयार रहें, जैसा वह  हमारे पिताजी के लिए बोले हैं। पूर्व सीएम ने कहा की सोशल मीडिया की बढ़ती हुई सच्चाई की ताकत से भाजपा घबरा गयी है। 

अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों और नौजवानों की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, और नौजवान रोजगार की मांग कर रहा है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ों रुपया बकाया है। उत्तर प्रदेश में आज सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े और मुसलमान जेल में है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। यादव ने कहा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र से किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। पिछली बार हमने सवाल किया था कि किसानों की आय क्या है इस समय। किसानों की दुगना करने के भाजपा के वादे का क्या हुआ, आज तक जवाब नहीं आया। इसी तरह से बीजेपी ने हर जिले में दुग्ध प्रेक्यूरेमेंट प्लांट का वादा किया था। सपा सरकार में अमूल के दो प्लांट लगवाए गए थे, लेकिन उसमें यूपी के किसानों का दूध नहीं लिया जा रहा है। भाजपा सरकार ने डेयरी के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। सपा सरकार में डेयरी के विकास के लिए जो काम हो रहे थे उसे भी रोक दिया।  

अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी बताए कि किसानों की आय कब दुगनी होगी। डीजल, कीटनाशक की महंगाई बढ़ रही है सरकार को बताना चाहिए, अब किसानों की आय क्या है। सपा प्रदेश मुख्यालय पर बसपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों को छोड़कर शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि कि बीजेपी सोशल मीडिया से डरी हुई है। 2014, 2017  के चुनाव में भाजपा ने अफवाहें फैलाकर और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर जमकर दुरुपयोग किया था । 

सोशल मीडिया से घबराहट 
आज जब सोशल मीडिया की पहुंच गांव तक  हो गई है, लोग सच बोल रहे हैं, तो भाजपा घबराई हुई है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों के स्वागत के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने जिनके लिए लोकतंत्र की हत्या की, चीर हरण किया और आज उन्हीं का स्वागत कर रही है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी।

कई बड़े नेता सपा में हुए शामिल 
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अपने समर्थको के साथ कई बड़े नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमे काजल निषाद, पूर्व सांसद राजपाल सैनी , अरुण कुमार निषाद और महामंडलेश्वर सत्यानंद महाराज के अलावा कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।