सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, दर्शन-पूजन कर करेंगे विकास कार्य की समीक्षा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, दर्शन-पूजन कर करेंगे विकास कार्य की समीक्षा

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, दर्शन-पूजन कर करेंगे विकास कार्य की समीक्षा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अयोध्या से जुड़ी 1900 करोड़ की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उनका यहां पर अयोध्या की मंडलीय समीक्षा करने के साथ मलिन बस्ती में सहभोज का भी कार्यक्रम है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आगमन पर हनुमान गढ़ी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी थे। वह अयोध्या में 1900 करोड़ की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही उनका स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसके साथ ही वह अयोध्या मंडल के विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था को भी परखेंगे। इस मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चलकर सुबह 11.30 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर पहुंचे। लैंड करेंगे। इसके बाद यहां से सीधा हनुमानगढ़ी पहुंचे। 11.40 बजे तक दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री रामजन्मभूमि पहुंचे। 11.50 बजे तक वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इसके बाद आयुक्त सभागार पहुंचे। यहां पर करीब एक घंटा तक मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा का कार्यक्रम है। इसके बाद दोपहर दो बजे से मंत्री समूह के साथ विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2.30 बजे से 3.00 बजे तक वह मंत्री समूह/जनप्रतिनिधियों के साथ मलिन बस्ती में सहभोज करेंगे। चार बजे तक मंत्री वब समूह के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद गुप्तार घाट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सायं पांच बजे गुप्तारघाट से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सायं 5.15 बजे से 6.15 बजे तक उनका संतों से भेंट का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब अयोध्या में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। सर्किट हाउस वह में संतों से मुलाकात करने के बाद देर शाम करीब 6:30 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।