भाजपा माफियाओं की सरकार नहीं, माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है: CM योगी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर

भाजपा माफियाओं की सरकार नहीं, माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है: CM योगी

भाजपा माफियाओं की सरकार नहीं, माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है: CM योगी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक दुसरे पर हमलावर हो रही है। तो वही, कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए, समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को निशाने पर लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सब जानते हैं कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर भावनाओं का भड़काने का काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ओवैसी इन दिनों विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार- प्रसार में लगे हुए हैं। पिछले दिनों उन्होने अपने एक बयान में कहा था कि,”हम मोदी जी और BJP को बताना चाहेंगे कि आपने जिस तरह किसानों के लिए तीन कृषि कानूनों को वापस लिया, हम आपसे मांग करते हैं कि CAA कानून को भी वापस लिया जाए। CAA कानून संविधान के खिलाफ है, मज़हब की बुनियाद पर कानून नहीं बनाया जा सकता। अगर वे कानून लागू करेंगे तो हम सड़कों पर उतरेंगे और यहां एक और शाहीन बाग बनेगा।” समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीएसपी ओवैसी को बीजेपी का एजेंट बताती रही है।

आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में अब माफियाओं की सरकार नहीं है। उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चाचा जान और अब्बाजान से कहूंगा कि प्रदेश की भावनाओ को भड़काओगे तो सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद, जातिवाद और वंशवादी सोच के लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते क्षेत्र के विकास को बाधित किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।