जगदेवराम उरांव के जीवन पर लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

जगदेवराम उरांव के जीवन पर लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन

जगदेवराम उरांव के जीवन पर लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन


चित्रकूट, (पीएन ब्यूरो)। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम मानिकपुर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमणि कोल विधायक कोरांव थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने की। जगदेवराम उरांव की जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया।

शुक्रवार को बनवासी कल्याण आश्रम में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि  राजमणि कोल कहा कि जगदेवराम उरांव द्वारा हमेशा ही गरीब, शोषण पिछड़े वर्गों के लोगों के लिए हर तरह से आवाज बुलंद करते थे।और उस समय देश में ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब परिवार के लोगों को शादी, नौकरी, घर व रुपयों का लालच देकर ईसाई बनाने का काम किया जा रहा था तो इन ईसाई मिशनरियों के खिलाफ इन्होंने पूरे देश में एक जनआंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि वह भी बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का कार्यकर्ता है।केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबो के  उत्थान के लिए कार्य कर रही है। समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति के पास भी सरकार अपनी सहायता व सहयोग कर रही है और यह सरकार गरीबों की है और इसी सिद्धांत पर कार्य कर रही है। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्भाग संगठन मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मोहन शुक्ल,अजय कुमार तिवारी, ललित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार सोनी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता नीलकमल शुक्ल, संघ के वरिष्ठ नेता कमलाकांत उपाध्याय, रामपाल  कल्याण के छात्र छात्राओं सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुषों की मौजूदगी रही । 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।