हिमाचल प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

  1. Home
  2. टॉप न्यूज़

हिमाचल प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

हिमाचल प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका


नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति ( स्टीयरिंग कमेटी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।  कांग्रेस पार्टी से एक बड़ी खबर आ रही है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।  गुलाम नबी आज़ाद के बाद ये इस्तीफा अहम माना जा रहा है। आनंद शर्मा ने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है।  ज्ञात है कि कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह रहे जी-23 (G-23) नेताओं में शामिल रहे आनंद शर्मा अप्रैल 2022 में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।  पैनल में उनका नाम आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। 

सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में होती है गिनती

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता आनंद शर्मा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी रहे हैं। ऐसे में जब इसी साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में आनंद शर्मा का ये फैसला पार्टी को बड़े स्तर पर असहज कर सकता है।  हालांकि जब उन्हें इस पद पर नियुक्ति किया गया था तब इस फैसले को आनंद शर्मा की हाईकमान से नजदीकियों से जोड़कर देखा जा रहा था।  लेकिन अब आनंद शर्मा के इस्तीफे ने पार्टी नेताओं को चौंका दिया है।  उनका इस्तीफा देने का क्या कारण रहा है, इस पर चर्चा का बाजार लगातार गर्म बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, लुकआउट नोटिस जारी

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में आनंद शर्मा ने कहा है कि वह अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकते और इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।  शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा है कि परामर्श प्रक्रिया में उन्हें नजरअंदाज किया गया।  हालांकि उन्होंने सोनिया से यह जरूर कहा है कि वह राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार जारी रखेंगे। हालांकि जानकार आनंद शर्मा के इस्तीफे के कई मायने निकाल रहे हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।