पीछे कुर्सी मिलने पर आग बबूला हुईं साध्वी प्रज्ञा,  नाराज होकर वापस लौटी 

  1. Home
  2. मध्य प्रदेश

पीछे कुर्सी मिलने पर आग बबूला हुईं साध्वी प्रज्ञा,  नाराज होकर वापस लौटी 

पीछे कुर्सी मिलने पर आग बबूला हुईं साध्वी प्रज्ञा,  नाराज होकर वापस लौटी 


भोपाल में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मंच पर जगह ना मिलने से नाराज़ होकर वापस लौट गयी। बीजेपी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में यूं तो  नेताओं के बैठने के लिए बड़ा मंच बनाया गया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर निर्धारित समय पर वहां पहुंच गईं थीं लेकिन जब मंच पर उन्होंने देखा कि उन्हें पिछली पंक्ति में कुर्सी दी गई है तो वो नाराज हो गईं। उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय नेताओं पर नाराजगी जाहिर की जिसके बाद उन्हें मनाने की कोशिश भी की गई लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं मानीं और मुख्यमंत्री के आने से पहले ही कार्यक्रम छोड़ कर चली गईं।  


बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर यूं तो अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती  हैं। लेकिन हाल ही में वह एक कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बन गईं। दरअसल प्रज्ञा सिंह एक कार्यक्रम के दौरान पीछे कुर्सी मिलने से इतनी नाराज हो गईं कि वह कार्यक्रम को छोड़कर वहां से चली गईं। दरअसल, भोपाल में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा समेत कई भाजपा नेताओं को यहां आमंत्रित किया गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।