Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 'भूल भुलैया 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 12 दिनों में 150 करोड़ के इतने करीब पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म

  1. Home
  2. मनोरंजन

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 'भूल भुलैया 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 12 दिनों में 150 करोड़ के इतने करीब पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: 'भूल भुलैया 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 12 दिनों में 150 करोड़ के इतने करीब पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म


पब्लिक न्यूज़ डेस्क

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ा कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म ऐसे वक्त में चल रही है, जब कई बॉलीवुड फिल्मों ने निराश किया है। भूल भुलैया 2 अब 150 करोड़ के पड़ाव के करीब है और आने वाले हफ्ते में इस पड़ाव को पार कर सकती है। हालांकि, शुक्रवार 3 जून से फिल्म की चुनौतियां बढ़ जाएंगी, क्योंकि तीन फिल्में सिनेमाघरों में उतर रही हैं।

भूल भुलैया 2 ने मंगलवार को रिलीज के 12वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन है। इसके साथ फिल्म का 12 दिनों का नेट कलेक्शन 133.09 करोड़ हो चुका है। अगर, प्रतिदिन कमाई का औसत निकालें तो फिल्म ने हर रोज 11 करोड़ का कलेक्शन किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, भूल भुलैया 2 के टिकटों की कीमत नहीं बढ़ायी गयी है। उसके बावजूद फिल्म का यह कलेक्शन बताता है कि फिल्म को अच्छे फुटफॉल्स मिले हैं, जो किसी फिल्म की लोकप्रियता का सही पैमाना होता है। 

अगर दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस देखें तो दूसरे शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने 6.52 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे वीकेंड के बाकी दिनों में कलेक्शंस में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 11.35 करोड़ और 12.77 करोड़ जुटा लिये। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 5.55 करोड़ जमा किये थे। 20 मई को रिलीज हुई फिल्म ने पहले हफ्ते में 92.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। 

भूल भुलैया 2 हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव ने भी अहम किरदार निभाये हैं। यह 2007 में आयी अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। भूल भुलैया का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।
 
इस शुक्रवार से भूल भुलैया 2 के सामने अक्षय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज, कमल हासन की विक्रम और अदिवि शेष की मेजर होगी। यह तीनों ही फिल्में पैन इंडिया रिलीज हो रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भूल भुलैया 2 इन फिल्मों के सामने कैसा परफॉर्म करती है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।