गुब्बारे में भरने वाली गैस से ब्लास्ट, 2 की मौत 6 घायल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी

गुब्बारे में भरने वाली गैस से ब्लास्ट, 2 की मौत 6 घायल

गुब्बारे में भरने वाली गैस से ब्लास्ट, 2 की मौत 6 घायल


वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी मे गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे दो लोगों की मौत व 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घटना रामनगर क्षेत्र के सुजाबाद चौकी क्षेत्र की है। क्षेत्र में गुब्बारे में गैस भरने का व्यवसाय होता है। रविवार की शाम अचानक एक गुब्बारे में गैस भरने वाले एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल की सूचना है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।