अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच फंदे से लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, घर जानें क्या है मामंला

  1. Home
  2. देश

अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच फंदे से लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, घर जानें क्या है मामंला

अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच फंदे से लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, घर जानें क्या है मामंला


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  पश्चिम बंगाल में उत्तरी कोलकाता के काशीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक युवा कार्यकर्ता रहस्यमय परिस्थितियों में एक इमारत के अंदर लटका पाया गया। इस घटना के बाद के इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान अर्जुन चौरसिया के रूप में हुई है। वह भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। पुलिस को शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आगे की जांच के लिए शव को ले जाते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) जॉयिता बसु मौके पर मौजूद थीं।

मृतक के घर जाएंगे गृह मंत्री

वहीं, पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर में कार्यकर्ता के आवास जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह आज दोपहर चौरसिया के आवास जाएंगे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘चौरसिया पार्टी के एक कुशल कार्यकर्ता थे। आज सुबह वह मृत पाए गए।’’

भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘शाह ने हमें एनएससी बोस हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर होने वाले भव्य स्वागत कार्यक्रम को रद्द करने के लिए कहा।’’ शाह अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचेंगे।

TMC ने आरोपों को खारिज किया

पुलिस ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया का शव घोष बागान इलाके में एक सुनसान इमारत के अंदर फंदे से लटका मिला। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कार्यकर्ता की हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने की है, हालांकि पार्टी ने आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा के आरोप का खंडन करते हुए टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘‘हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस को मामले की जांच करने दें।’’ पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।