कांग्रेस ने बनाया निखिल मदान को मेयर पद का प्रत्याशी 

  1. Home
  2. हरियाणा

कांग्रेस ने बनाया निखिल मदान को मेयर पद का प्रत्याशी 

कांग्रेस ने बनाया निखिल मदान को मेयर पद का प्रत्याशी 


सोनम राणा 


सोनीपत, कांग्रेस ने सोमवार को सोनीपत नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मेयर व वार्ड पार्षद पदों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। युवा कांग्रेस नेता निखिल मदान को कांग्रेस ने मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। निखिल मदान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस के दिग्गज नेता दीपेंद्र हुड्डा की पसंद माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि निखिल मदान मेयर पद के लिए पिछले एक साल से चुनावी तैयारी में लगे थे।

इस दौरान उन्होंने लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के अलावा विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई जो कि उनकी टिकट का आधार बना। गौरतलब है कि युवा कांग्रेस नेता निखिल मदान के लिए यह पहला बड़ा चुनाव होगा। कांग्रेस में निखिल मदान के अलावा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक छाबड़ा मेयर पद के संभावित उम्मीदवारों में  सबसे मजबूर दावेदर माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने युवा चेहरे को तरजीह दी। हालांकि पार्टी ने अशोक छाबड़ा के पुत्र अनुज छाबड़ा को वार्ड नंबर-3 से पार्षद पद का उम्मीदवार घोषित कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया है। 

कांग्रेस के उम्मीदवार :

मेयर : निखिल मदान

वार्ड नंबर - उम्मीदवार का नाम

1    मनीष सैनी

2    सुरेंद्र नैयर

3   अनुज छाबड़ा

4   दीपिका गर्ग

5    दलेल सिंह

6     रेणु कपूर

7     रवि कुमार

8     प्रीतम कौशिक

9     राजीव कुमार

10   राखी गोस्वामी

11   मंजु शर्मा

12   संजय चौधरी

13   सुनिता सरोहा

14   सूर्य दहिया

15   अनिल गुप्ता

16   एडवोकेट मोनिका

17   नवीन

19   बिजेंद्र मलिक

20   नीतू दहिया

(वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी)

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।