उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कही यह बात

  1. Home
  2. उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कही यह बात

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, कही यह बात


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।   भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ग्वालदम में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना जरूरी है। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। PM मोदी के आने से कई ऐतिहासिक काम हुए।

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना जरूरी है। इसके लिए जिला स्तरों पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। ताकि पार्टीजन भली-भांति पार्टी की रीति नीति को समझ कर उसी के अनुरूप भविष्य में कार्य कर सकें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है। आज भापजा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। देश मे अनेक ऐतिहासिक कार्य मोदी के आने से हुए है। नरेंद्र मोदी ने धारा 370 , 3 तलाक जैसे कानून राज्यसभा में पास किये। इस अवसर पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य हैं कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर उनकी विधानसभा क्षेत्र में हों रहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।