भाजपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, कई बड़े नाम शामिल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

भाजपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, कई बड़े नाम शामिल

भाजपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, कई बड़े नाम शामिल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में कुल 30 नाम हैं जो पहले चरण में पार्टी उम्मीदवारों को पक्ष में प्रचार करेंगे हैं। बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए जारी इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नाम शामिल हैं। बता दें कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से निर्वाचन आयोग ने फिलहाल रैलियों और चुनाव प्रचार पर 22 जनवरी तक के लिए रोक लगा रखी है। ऐसे में नेता और राजनीतिक दल वर्चुअल रैली पर जोर दे रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (यूपी) स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके आलवा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, डिप्सी सीएम केशव प्रसाद मोर्य, भाजपा सांसद हेमा मालिनी और वीके सिंह भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, संजीव बालयान, जसवंत सैनी, सांसद हेमा मालिनी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र नागर, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा लिस्ट में बीएल वर्मा, राजवीर सिंह 'राजू भइया', एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योती, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटीक का नाम है।

बता दें उत्तर प्रदेश में पहले चरण की 58 सीटों के लिए के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसमें आगरा, मथुरा, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर शामिल है। इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई है और 21 तारीक नामांकन की आखिरी तारीख है। विधान सभा चुनाव में पहले चरण के लिए अब तक कुल 77 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।