सरकारी सम्पत्तियों को बेंचकर देश को कंगाल बना रही भाजपा : अखिलेश यादव 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

सरकारी सम्पत्तियों को बेंचकर देश को कंगाल बना रही भाजपा : अखिलेश यादव 

सरकारी सम्पत्तियों को बेंचकर देश को कंगाल बना रही भाजपा : अखिलेश यादव 


लखनऊ। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभाएगी। भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है। अखिलेश ने शनिवार को प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने अपना विकास किया है।

अखिलेश ने कहा भाजपा ने वर्ष 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गई है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। साल 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं।

भाजपा ने दोनों को दुख दिया है। भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा व छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।