भाजपा नेता जितेन्द्र जयसवाल का आरोप चेयरमैन सरकार को बदनाम करने की कर रहें साजिश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

भाजपा नेता जितेन्द्र जयसवाल का आरोप चेयरमैन सरकार को बदनाम करने की कर रहें साजिश

भाजपा नेता जितेन्द्र जयसवाल का आरोप चेयरमैन सरकार को बदनाम करने की कर रहें साजिश


संवाददाता रतन गुप्ता

महराजगंज ।  नौतनवा नगर पालिका के कर्मचारियों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका कर्मचारी पालिका कार्यालय पर पूरे दिन कामकाज बंद कर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधि उनके समर्थन में मौके पर पहुंचे और उनकी समस्याएं सुन जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। कर्मचारी पिछले कई माह का वेतन भुगतान न मिलने की वजह से और अपनी अन्य मांगों का समाधान ना होने पर धरने पर हैं।

पालिका कर्मचारियों के बेमियादी धरने पर चले जाने की वजह से नौतनवा कस्बे में जगह-जगह कूड़ों का अंबार लगना शुरु हो गया है। जगह-जगह कूड़े फैले पड़े हैं। हालांकि गुरुवार को चेयरमैन गुड्डू खान ने कुछ अस्थाई कर्मचारियों की मदद से साफ-सफाई जरूर कराई थी, लेकिन अभी भी जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कोई भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेगा। पालिका कार्यालय पर चल रहे धरने में शुक्रवार को भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की एक साजिश है।

वहीं पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या सुनी और उनकी समस्याओं को नगर विकास मंत्री तक पहुंचा कर मामले को निस्तारण का आश्वासन दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।