BHU की प्रोफेसर ने आग लगा कर की आत्महत्या

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी

BHU की प्रोफेसर ने आग लगा कर की आत्महत्या

BHU की प्रोफेसर ने आग लगा कर की आत्महत्या


वाराणसी।  काशी हिन्दु विश्वविद्यालय विज्ञान संस्थान के मॉलीक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरण सिंह (45) ने आग लगा कर जान दे दी। सरोजिनी नायडू हॉस्टल की वॉर्डेन डॉ. किरण की बेटी के शोर मचाने पर बीएचयू प्रॉक्टरोयिल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े और सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक डॉ. किरण की मौत हो गई थी। डॉ. किरण की आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

डॉ. किरण की आत्महत्या की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। गोरखपुर की मूल रूप से रहने वाली डॉ. किरण सरोजिनी नायडू हॉस्टल परिसर में बने सरकारी आवास में पति विवेक सिंह और बेटी स्वयंप्रभा उर्फ एनी के साथ रहती थी। डॉ. किरण के पति विवेक किसी काम से भोजूबीर गए थे और उनकी बेटी भूतल में बने कमरे में खेल रही थी। डॉ. किरण का नौकर राजेंद्र प्रसाद उनके आवास की साफ-सफाई करने के लिए उनके घर आया था तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि कल आना। इसी बीच उनकी बेटी देखी कि घर के प्रथम तल पर स्थित कमरे से धुआं बाहर निकल रहा है। इस पर वह चीखी तो आसपास के लोग दौड़े। हालांकि आग बुझाने से पहले ही डॉ. किरण की मौत हो गई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।