मलाइका अरोड़ा को देखने उनके घर पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें एक्टर का हाल

  1. Home
  2. मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा को देखने उनके घर पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें एक्टर का हाल

मलाइका अरोड़ा को देखने उनके घर पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें एक्टर का हाल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  मलाइका अरोड़ा का शनिवार रात में एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस पुणे का एक इवेंट अटैंड करने के बाद वापस मुंबई आ रही थीं कि इस बीच उनका रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद मलाइका को तुंरत अस्पताल लाया गया। ट्रीटमेंट के बाद मलाइका को आज सुबह ही घर लाए हैं। अब अर्जुन को मलाइका के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देखेंगे कि अर्जुन, मलाइका के घर से बाहर आकर अपनी गाड़ी में बैठकर जाते हैं। अर्जुन इस समय काफी सीरियस दिख रहे थे।

वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अमृता अरोड़ा भी मलाइका के घर पर पति और बेटे के साथ पहुंचीं। अमृता ने इस दौरान मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर ग्रीट भी किया।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं। हालांकि दोनों को कई बार उनके बीच उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन दोनों ने हमेशा उन ट्रोलर्स की क्लास लगाई है और कभी इस चीज को अपने रिश्ते में नहीं आने दिया।

गॉसिप करने वालों को अर्जुन ने कहा- जनानी

अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'लोगों की राय होती हैं क्योंकि उन्हें राय देना पसंद है। भारत में हमें गॉसिप करना पसंद है, हम सब जनानी बन हए हैं। हम सब ये डिस्कस करना चााहते कि ये कब शादी करेंगे? दोनों साथ में अच्छे नहीं वगते। आपको लगता है ये रिश्ता चलेगा? उसने अपने पार्टन में क्या देखा? देखो, वो उसे कैसा देख रहा है, करियर बर्बाद हो जाएगा। तो ये सब लोग कहते हैं, ये सब एक शुक्रवार, एक इंटरव्यू में आप खुद को एक्सप्लेन करते हैं।'

एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं

इससे पहले अर्जुन ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को इन सब नेगेटिविटी और सोशल मीडिया की ट्रोलिंग में सपोर्ट करते हैं। अर्जुन ने कहा था, 'उन्हें ये सब इसलिए फेस करना पड़ता है क्योंकि उन्होंने हमारे रिलेशन को और मुझे ओपनली एक्सेप्ट किया और सभी को बताया। लेकिन मैं उन्हें बहुत मानता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे और हमारे रिश्ते को इतनी सादगी और प्यार से रखा है।'

वहीं जब अर्जुन से शादी को लेकर सवाल किया जाता है तो वह यही कहते हैं कि अभी दोनों अपने रिलेशन को एंजॉय कर रहे हैं और जब दोनों शादी करेंगे तो सभी को जरूर बताएंगे।

अर्जुन की फिल्में

अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। इस फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। अब अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अब एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते में नजर आने वाले हैं।
 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।