अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा -तेरे 4 यार, गुंडा, अपराधी,माफिया और भ्रस्टाचार…

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा -तेरे 4 यार, गुंडा, अपराधी,माफिया और भ्रस्टाचार…

अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा -तेरे 4 यार, गुंडा, अपराधी,माफिया और भ्रस्टाचार…


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर सपा पर जमकर साधा निशाना। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपी का चुनाव चौथे चरण में आ गया। पहले से चौथे चरण में कई सवाल पूछे और हर सवाल पर अखिलेश चुप हैं। अहमदाबाद बम ब्लास्ट में सजा पाने वालों में सपा से जुड़ाव रहा इसपर अखिलेश चुप हैं। कोर्ट के निर्णय का स्वागत करने की बजायअखिलेश चुप हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज़मगढ़ को आतंक का गढ़ बनने पर अखिलेश चुप हैं। जहरीली शराब से आज़मगढ़ में 10 कई मौत पर अखिलेश चुप हैं। पहले पूछा सूची कब आएगी, बाद में पूछा कि जेल और बेल वाले सूची में कैसे, इसके बाद पूछा कि दलित बेटी की हत्या पर अखिलेश चुप क्यों हैं।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा प्रियंका गांधी आखिर अखिलेश यादव पर सवाल क्यों नही करती। सपा के आतंकी कनेक्शन पर प्रियंका चुप क्यों हैं। लड़की हूँ लड़ सकती हूँ लेकिन सच बात नहीं कह सकती हैं प्रियंका। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा अखिलेश तेरे चार यार गुंडा, अपराधी, माफिया, भ्रस्टाचार।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।