एंटी रोमियो स्क्वायड को एसपी ने किया एक्टिव, रडार पर मनचले

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाराजगंज

एंटी रोमियो स्क्वायड को एसपी ने किया एक्टिव, रडार पर मनचले

एंटी रोमियो स्क्वायड को एसपी ने किया एक्टिव, रडार पर मनचले


संवाददाता रतन गुप्ता 

महराजगंज। योगी 2.0 सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई है। नवरात्र के पहले दिन इसका असर भी देखने को मिला। शासन के निर्देश पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने एंटी रोमियो स्क्वायड को फिर से एक्टिव कर दिया है। सभी थाना में एंटी रोमियो स्क्वायड की एक-एक टीम गठित की गई है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर अलग से टीम बनाई गई है। महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा को एंटी रोमियो स्क्वायड की कमान सौंपी गई है।

जनपद स्तरीय समेत सभी थानों पर गठित एंटी रोमियो टीम शनिवार को अपने क्षेत्र के मंदिर, स्कूल, कालेज, रेलवे, बस स्टेशन, मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थान के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीम महिलाओं व लड़कियों से बात कर उनको जागरूक कर रही है। उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, समस्त थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, ट्विटर सेवा आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

शहर में दिखा असर, महिला थानाध्यक्ष फील्ड में उतरीं

एंटी रोमियो स्क्वायड की प्रभारी महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा शनिवार को शहर के दुर्गा मंदिर, कालेज रोड, जीएसवीएस गेट, मऊपाकड़ आदि सार्वजनिक स्थानों पर टीम के साथ पहुंची। स्कूल से भी टीम ने सम्पर्क कर यह जानकारी लिया कि कालेज टाइम में छात्राओं को किसी तरह की कोई समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ता या कोई मनचला छेड़छाड़ तो नहीं करता। टीम ने महिलाओं से उनका हालचाल जाना। लड़कियों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की चिंता ना करें। उन्होंने लड़कियों से ये भी पूछा कि उन्हें स्कूल जाते समय कोई परेशान तो नहीं करता है। महिला एसओ ने लड़कियों को ये भी समझाया कि अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत आए तो 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस हमेशा साथ है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य है कि जो स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान हैं और महिलाओं से संबंधित बाजार हैं, वहां कोई छेड़खानी की घटना ना हो।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।