पूर्णिया में बोले अमित शाह- 2025 में साफ हो जाएगा CM नीतीश का सूपड़ा, कभी नहीं बनेंगे पीएम

  1. Home
  2. देश

पूर्णिया में बोले अमित शाह- 2025 में साफ हो जाएगा CM नीतीश का सूपड़ा, कभी नहीं बनेंगे पीएम

पूर्णिया में बोले अमित शाह- 2025 में साफ हो जाएगा CM नीतीश का सूपड़ा, कभी नहीं बनेंगे पीएम


पब्लिक न्यूज़ डेस्क:  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में गृह मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल इलाके में हैं। वे पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। यह भी कहा कि कुटिल राजनीति कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। रैली के बाद अमित शाह किशनगंज में सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे।

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह जाएंगे किशनगंज

पूर्णिया के बाद अब अमित शाह किशनगंज रवाना होंगे। किशनगंज में वे बीजेपी के स्‍थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां रात्रि विश्राम कर कल किशनगंज में और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर, शाम में पूर्णिया आकर वापस दिल्‍ली लौट जाएंगे।

लालू-नीतीश फिर निकालेंगे लट्ठ रैली- अमित शाह

 अमित शाह ने लालू और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे पहले बिहार में क्या हो रहा था? ये सबको मालूम है। दिनदहाड़े अपहरण होता था, फिरौती मांगी जाती थी, हत्याएं होती थी। फिर लालू जी लट्ठ रैली निकालते थे। अब गांधी मैदान में लालू-नीतीश दोनों लट्ठ रैली निकालेंगे। कैसा दृश्य होगा, जरा बताइए।

आपको कौन सा राज चाहिए? -अमित शाह

अमित शाह ने कहा, सीमांत जिलों में जनजातियों के सा​थ काफी अत्याचार हो रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है। भाजपा ने जानजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। अमित शाह ने लोगों से पूछा-क्या उन्हें फिर से जंगलराज, फिरौती वाला और अपहरण वाला राज चाहिए। जब लालू सरकार में है तो कौन इसे रोक सकता है। बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति​ चरमरा गई। बिहार में नए-नए ललन सिंह को नेता बनाया है। चारा घोटाले के ​खिलाफ आप आवाज उठाते थे।  आज घोटालेबाज बिहार में मंत्री बने हुए हैं।

ये रहा किए गए वादों का हिसाब -अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने 2015 में कहा था कि हम  1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए खर्च करूंगा। मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। नीतीश बाबू...मैं इसका हिसाब लेकर आया हूं। महामार्ग निर्माण के लिए 14 हजार करोड़ रुपया (जो बढ़ गया है)। ग्रामीण सड़क के लिए 22 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। रेलवे के लिए 56 हजार करोड़ खर्च किया है। हवाई अड्डे के लिए 1280 करोड़ खर्च किया है। पर्यटन के लिए 1600 करोड़ खर्च हुआ। पेट्रोलियम गैस के लिए 32 हजार करोड़ खर्च हुए। बिजली के लिए 16 हजार कहा था 14 हजार करोड़ खर्च हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कई योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि वादे से कई गुना ज्यादा राशि खर्च की गई है।

नीताश कुमार-लालू यादव ने बिहार की जनता को धोखा दिया-अमित शाह

 पहले बीजेपी को धोखा दिया। जीतन राम मांझी को धोखा दिया। रामविलास पासवान को धोखा दिया। लालू यादव को धोखा दिया। फिर बीजेपी को धोखा देकर लालू यादव के साथ हो लिए। मैं इस सभा से नीतीश कुमार और लालू यादव से कहना चाहूंगा कि ये जो दलबदल आप कर रहे हैं, ये बिहार की जनता के साथ धोखा है। 

नीतीश बाबू... मैं हिसाब लेकर आया हूं- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मैं सात साल बाद बिहार आया हूं। मुझे पता है कि नीतीश कुमार जी मेरा भाषण सुन रहे होंगे। मैं यहां किए गए वादों का हिसाब लेकर आया हूं। कहना चाहूंगा कि नीतीश जी, आप कलम लेकर बैठ जाइए। 

मोदी सरकार गरीबों की सरकार है-अमित शाह

अमित शाह ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। पीएम मोदी ने लोगों को घर देने का काम किया है। घरों में बिजली पहुंचाई है। माता-बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया गया। हर घर शौचालय बनवाने का काम किया गया है। दो साल तक कोरोना के टीके लेने के बाद हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया। बैंक अकाउंट खुलवाए गए।

CBI को बैन कराने का प्रयास कर रहे नीतीश- अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि अब चारा घोटाला करने वाले लोगों को मंत्री बना दिया गया है। अब सीबीआई को बैन करने का प्रयास नीतीश कुमार कर रहे हैं। ये भूल गए कि इन्होंने ही सीबीआई को आवेदन दिए थे। बिहार में जंगलराज कायम करने का काम हो रहा है। नीतीश-लालू की जोड़ी एक्सपोज हो चुकी है। ये बिहार को आगे नहीं ले जा सकते। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।