थाने में लड़के ने भर दी लड़की की मांग, पुलिस वाले बोले- वाह!

  1. Home
  2. बिहार

थाने में लड़के ने भर दी लड़की की मांग, पुलिस वाले बोले- वाह!

थाने में लड़के ने भर दी लड़की की मांग, पुलिस वाले बोले- वाह!


भागलपुर। रिश्ते की बात तय कर बाद में शादी करने को लेकर टालमटोल करने वाले वर-वधु पक्ष की कारगुजारियों पर पुलिस ने विराम लगा दिया। तिलकामांझी पुलिस ने वर और वधु पक्ष के लोगों को मिली शिकायत पर थाने बुला न सिर्फ आपसी रजामंदी कराई बल्कि वर और वधु को थाना परिसर में ही वैवाहिक सूत्र में बधवा भी दिया।

भागलपुर की तिलकामांझी पुलिस ने ना सिर्फ पंडित को बुलवाया बल्कि शादी में लगने वाली पूजन आदि की सामग्री भी बाजार से मंगवाई। जी हां, तिलकामांझी थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में विधिसम्मत तरीके से दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक रिश्ते में मजबूती दी गई।

jagran

लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभाकर कुमार और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कालोनी निवासी काजल की शादी घरवालों की रजामंदी से तय हुई थी। लेकिन लगातार लड़के वालों की तरफ से शादी की तिथि आगे बढ़ाई जा रही थी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग महीनों से परेशान थे और लगातार लड़का के घर पर जाकर मान-मनुहार कर रहे थे कि जल्द से जल्द दोनों की शादी करा दी जाए। लेकिन लड़का पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे और लगातार शादी की तिथि बढ़ाते जा रहे थे। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने तिलकामांझी थाने में अपनी आपबीती सुनाई।

jagran

जिसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को रविवार को थाने पर बुलाया और थाने में ही दोनों पक्षों में रजामंदी कराई गई। जिसके बाद दोनों की शादी थाना परिसर में ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में करा दी गई। शादी के दौरान सभी रस्मों को पंडित के समक्ष पूरा किया गया। ल पुलिस वालों ने ही शादी में लगने वाले सामानों को बाजार से मंगा कर शादी की रस्म पूरी कराई। शादी बाद वर-वधु काफी खुश नजर आए। स्वजनों के अलावा पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।