बाँदा में बरसे अखिलेश, बोले- डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड आते-आते फेल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा

बाँदा में बरसे अखिलेश, बोले- डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड आते-आते फेल

बाँदा में बरसे अखिलेश, बोले- डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड आते-आते फेल


पब्लिक  न्यूज़ डेस्क। यूपी में विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों मे होने वाले है।  इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथयात्रा लेकर बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। जहा बांदा में जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, बुंदेलखंड के लोग पलायन कर रहे है। यहा लोगों को पानी तक नसीब नही हो रहा है। बुंदेलखंड के घरों में पानी नहीं पहुंचा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बांदा पहुंचे वहा जनता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा, बुन्देलखण्ड यही पुकारता नही चाहिए भजापा। उन्होने कहा, बीजेपी का पूरा समर्थन किया बुन्देलखण्ड के लोगो ने। लोक सभा मे भी पूरा सहयोग किया। पूरे विधायक है सांसद भजापा के है। बताओ आप लोग इनकी बाते फरेब निकली जो वादे किए थे पूरे नही हुए महंगाई की मार से लोग परेशान है। आज गरीब की गाड़ी नही चल पा रही है।

अखिलेश यादव बोले, खाद के लिए लोग लाइन में खड़े है। डीएपी नही कोई इंतजाम नही किया। सरकार ने अन्ना जानवरो को खुले छोड़ दियाआज किसानों को रात रात जग कर खेती बचानी पड़ रही है। सड़को में साड़ घूम रहे है कोई इंतजाम नही किये गए।

सपा मुखियां ने आगे कहा, यूपी में अन्याय की घटना हो रही है। अमन त्रिपाठी जिसकी हत्या हो गयी आज भी पुलिस उस केस को खोल नही पाई। उसका परिवार धरने पर बैठा है। पुलिस प्रशासन अपराधियो को इस लिए नही पकड़ नही पाई क्यो की बचाने वाले लोग सरकार में बैठे है। बुन्देलखण्ड को ज्यादा से ज्यादा विकास से जोड़ा है।ये झूठ के फूल है झूठ के फूल में खुशबू नही आती।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, यदि हमारी सरकार आई तो बुन्देलखण्ड को विकास के साथ रोजगार देने का काम किया जाएगा। सपा के लोग मदद मांगने आये आप लोग एक एक वोट सपा को देना सरकार बनवाना।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।