Lucknow: नीतीश के इस्तीफा देने पर बोले अखिलेश - ये अच्छी शुरुआत, बिहार के बाद अब पूरा देश कहेगा 'भाजपा भगाओ'

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

Lucknow: नीतीश के इस्तीफा देने पर बोले अखिलेश - ये अच्छी शुरुआत, बिहार के बाद अब पूरा देश कहेगा 'भाजपा भगाओ'

Lucknow: नीतीश के इस्तीफा देने पर बोले अखिलेश - ये अच्छी शुरुआत, बिहार के बाद अब पूरा देश कहेगा 'भाजपा भगाओ'


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बिहार में जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार के एनडीए छोड़ने और फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छी शुरुआत बताया है।

उन्होंने कहा कि आज के दिन 'अंग्रेजो भारत छोड़ो' का नारा दिया गया था और आज ही बिहार से 'भाजपा भगाओ' का नारा आया है। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही देश के अन्य राज्यों से राजनीतिक दल और लोग भाजपा के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।

नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ने के बाद राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नीतीश ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। एनडीए से नीतीश के रिश्ता तोड़ने को 2024 के लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश 2024 में विपक्ष का चेहरा होंगे। फिलहाल बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूरे देश की नजरें हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।