अखिलेश यादव रायबरेली में विजय रथ लेकर 6 विधानसभाओं का करेंगे भ्रमण

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली

अखिलेश यादव रायबरेली में विजय रथ लेकर 6 विधानसभाओं का करेंगे भ्रमण

अखिलेश यादव रायबरेली में विजय रथ लेकर 6 विधानसभाओं का करेंगे भ्रमण


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज दो दिवसीय रायबरेली दौरा है। समाजवादी विजय रथ रथ यात्रा लेकर आज रायबरेली पहुचेंगे अखिलेश यादव। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग से पट गए हैं। वही अखिलेश यादव PWD गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। कल सदर , ऊंचाहार व सलोन विधानसभा में घूमेगी परिवर्तन रथ यात्रा।

अखिलेश यादव आज रायबरेली की बछरावां, हरचंदपुर व सरेनी विधानसभा क्षेत्रों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।