आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव, बोले- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं…आजम खान का स्वागत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव, बोले- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं…आजम खान का स्वागत

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव, बोले- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं…आजम खान का स्वागत


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया। उन्होने लिखा, ”सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे।”

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, कि ”झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!” बता दें, आज 27 महीने बाद जेल से रिहा आजम खान जेल से रिहा हो गए है। पिछले 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद थे। बता दें, बीते गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने कल अंतरिम जमानत दी थी। 89वें केस में SC ने अंतरिम जमानत दी है। 88 केसों में HC से जमानत मिल चुकी है।

बता दें, आजम खान जेल से रिहा होने के बाद रामपुर के लिए रवाना हो गए है। घर जाने से पहले आजन अनूप गुप्ता के घर से रामपुर रवाना हुए। रिहाई के बाद अनूप गुप्ता के घर रुके थे। आजम करीब 40 मिनट तक अनूप गुप्ता के घर रुके थे। पूर्व विधायक अनूप गुप्ता के घर पहुंचे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान रवाना हुए। आजम खान के साथ दोनों बेटे भी मौजूद हैं।

बता दें, आजम खान सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 89वें मामले में अंतरिम जमानत दी है। बता दें, आजम को 88 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी है। नियमित जमानत होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

आजम खान की जमानत पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विरोध किया था। यूपी सरकार ने आजम खान को भूमाफिया,आदतन अपराधी बताया था। बता दें, संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत SC ने अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अंतरिम जमानत दी है। नियमित जमानत होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।