अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- पुरानी पेंशन व्यवस्था करेंगे बहाल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- पुरानी पेंशन व्यवस्था करेंगे बहाल

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- पुरानी पेंशन व्यवस्था करेंगे बहाल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क. यूपी विधानसभा चुनाव में एक महीने से कम का भी वक्त बचा है। ऐसे में सभी सियासी दलों ने जनता को रिझाने के लिए बड़े बड़े वादे कर रही हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 में सरकार बनने के बाद यूपी में यश भारती सम्मान फिर से शुरु करेंगे। उत्कृष्ठ काम करने वालों को दिया जाता था यह सम्मान। अखिलेश यादव ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाल करने का भी वादा किया। BJP ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद की थी।

अखिलेश ने कहा, सपा सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन देंगे। साथ ही, नगर भारती सम्मान शुरु करेंगे। कर्मचारियों की बात बीजेपी सरकार ने नहीं सुनी है। BJP सरकार ने शिक्षकों की फरियाद नहीं सुनी। कर्मचारियों का इलाज कैशलेस होगा।

इससे पहले मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेस कांन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने कहा कल से सपा का ‘नाम लिखाओ’ अभियान चलेगा। फ्री बिजली के लिए कल से घर-घर अभियान चलेगा, घर-घर नाम रजिस्टर्ड करने के लिए अभियान चलेगा, जिनके पास कनेक्शन नहीं वो लोग भी नाम लिखाएं, फ्री कनेक्शन फ्री बिजली दी जाएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।