योगी के बाद अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह से मिलीं

  1. Home
  2. देश

योगी के बाद अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह से मिलीं

योगी के बाद अनुप्रिया पटेल भी अमित शाह से मिलीं


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी के बीच गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और संगठन में जरूरी बदलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम हैं। इस बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने भी गुरूवार को अमित शाह से मुलाकात की है।उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा नेतृत्व उसके पहले सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर खुद को चाक-चौबंद करने में जुटा हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर में जनता की प्रतिक्रिया, विधायकों व संगठन का फ़ीडबैक और पंचायत चुनाव के नतीजों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। वह समय रहते जरूरी बदलाव की तैयारी में है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पंहुचे है। दिल्ली आने से पहले आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक की थी।

 इसे भी पढ़े : नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच PM केपी ओली ने फिर किया अपने कैबिनेट विस्तार

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व राज्य में जरूरी बदलाव करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापक विचार-विमर्श कर रहा है। सबसे पहले अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात इसी का संकेत है। नेतृत्व सारी परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की राय जानना चाहता है। सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात में शाह और आदित्यनाथ के बीच सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथशुक्रवार सुबह पौने 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। सूत्रों का कहना है कि मोदी और शाह से मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री को जरूरी निर्देश देंगे। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में किए किए जाने वाले संभावित बदलाव को लेकर यह बैठक वेहद ही महत्वपूर्ण है।

 इसे भी पढ़े : यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने में बेस्ट ऑफ थ्री को आधार बनाया जा सकता है

वहीं भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल ने भी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अनुप्रिया की मुलाकात योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के ठीक बाद हुई है। दरअसल राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में अनुप्रिया पटेल अपना दल का कोटा बढ़ाना चाहती हैं। अभी उनका एक राज्य मंत्री है।  वह दो मंत्री और चाहती हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले सामाजिक समीकरणों में अपना दल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। हालांकि कुर्मी जाति से संबंध रखने वाली अनुप्रिया पटेल की प्रदेश में जयादा जातिगत वोट नहीं है। 

 इसे भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के बेटी पूजा को एक लाख अमेरिकी डॉलर का पैकेज

सूत्रों के अनुसार भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश से विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटा रहा है और वह चुनाव के पहले जरूरी बदलाव कर लेना चाहता है, ताकि तैयारियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। इसी बीच कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए हैं। जितिन प्रसाद का आना सामाजिक समीकरणों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालाँकि जितिन प्रसाद खुद लगातार 3  चुनाव हार चुके हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।