येदियुरप्पा के बाद बसवराज बोम्मई संभालेंगे कर्नाटक की कमान , शपथ से पहले कही ये बात

  1. Home
  2. देश

येदियुरप्पा के बाद बसवराज बोम्मई संभालेंगे कर्नाटक की कमान , शपथ से पहले कही ये बात

येदियुरप्पा के बाद बसवराज बोम्मई संभालेंगे कर्नाटक की कमान , शपथ से पहले कही ये बात


नई दिल्ली। भाजपा नेतृत्व ने कर्नाटक के अपने सबसे मजबूत नेता और मौजूदा कार्यवाहक मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी बसवराज बोम्मई को चुना है, जो आज सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले बसवराज बोम्मई ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा उनके मेंटर हैं और एक बड़े नेता हैंं, उनका विशाल अनुभव उन्हें राज्य को कुशलतापूर्वक संचालित करने में मदद करेगा। यह कहते हुए कि वह पदोन्नति की उम्मीद नहीं कर रहे थे, बसवराज बोम्मई ने कहा कि वह और कई अन्य लोग उम्मीद कर रहे थे कि बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। 

बता दें कि बोम्मई भी येदियुरप्पा के ही लिंगायत समुदाय से आते हैं, जो राज्य का सबसे प्रभावी समुदाय माना जाता है। नए मुख्यमंत्री आज यानी बुधवार को शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार येदियुरप्पा के बेटे प्रदेश उपाध्यक्ष वी वाय विजयेंद्र को भी पार्टी अहम भूमिका में ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक बोम्मई के साथ तीन उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। कर्नाटक में गोविंद कारजोल, आर अशोक और श्रीरामलु उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।