राष्ट्रीय लोक अदालत में 6721 वाद निस्तारित

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6721 वाद निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 6721 वाद निस्तारित


संवाददाता विवेक मिश्रा

चित्रकूट

 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायालय में प्रशासनिक न्यायमूर्ति दीपक वर्मा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविंद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में किया गया।

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राम कृपाल, अपर जिला जज प्रथम रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट सतीश चंद्र द्विवेदी, अपर जिला जज चतुर्थ दीप नारायण तिवारी, अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश संजय के लाल, अपर जिला जज एफटीसी सत्येंद्र प्रकाश पांडेय, अपर जिला जज एफटीसी विनीत नारायण पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सिविल जज अरुण कुमार, सिविल जज प्रवीण कुमार, सिविल जज सुश्री वसुंधरा शर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री संघमित्रा उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर कुल 6721 मुकदमों का निस्तारण किया गया। राजस्व न्यायालयों ने 4415 वाद, बैंकों ने 522 फ्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण करते हुए 58 करोड़ 38 लाख रुपए वसूला गया। इस दौरान ट्रैफिक संबंधी 219 ई-चालान निस्तारित हुए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।