सहारनपुर में 1 बजे तक हुआ 44.03 प्रतिशत मतदान, दूल्‍हे ने किया मतदान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

सहारनपुर में 1 बजे तक हुआ 44.03 प्रतिशत मतदान, दूल्‍हे ने किया मतदान

सहारनपुर में 1 बजे तक हुआ 44.03 प्रतिशत मतदान, दूल्‍हे ने किया मतदान


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  सहारनपुर में दूसरे चरण के लिए मतदान सोमवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गया। लोग सात बजे पहले से ही बूथों पर पहुंच गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की जा रही है। नानौता के किसान सेवक इंटर कॉलेज में बनाए गए पिंक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी लाइन। वहीं मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। कुछ बूथों पर नजर आने लगीं लंबी-लंबी कतारें। 

प्रत्‍याशियों ने डाले वोट

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन ने अपने पैतृक गांव स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डाला इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करने के साथ-साथ कई मतदान केंद्रों पर पोस्टल बैलट की खामी और 12 जगहों पर मतदाताओं को मृतक दर्शा कर वोट डालने से वंचित करने का आरोप भी लगाया। वहीं छुटमलपुर में मतदान करके बूथ से बाहर निकले आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद। वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर आती कांग्रेस प्रत्याशी पूनम कंबोज।

दुल्हन भी जरूरी लेकिन पहले मतदान

बडगांव में पहले मतदान बाद में जलपान को पीछे छोड़ एक दुल्हा पहले वोट डालने गया ओर बाद में दुल्हन लेने चला। देवबंद विधानसभा के खजूरी निवासी रजत की आज शादी है। बरात देवबंद के ही सूबरी गांव में जानी थी। दूल्हे रजत ने गांव में ही सभी बरातियों को कहा पहले सभी मतदान करें बाद में बरात जायेगी। रजत बरातियों के साथ पहले अपने गांव के बूथ पर गया ओर मतदान किया। इसके बाद ही रजत अपने साथियों के साथ बरात के लिए चला।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।